Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Chandrakant Singh Oct 03, 2025 Comments (3) राज्य / बिहार

Bihar Chunav 2025: JDU को बड़ा झटका, परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार RJD में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट से JDU विधायक डॉ. संजीव कुमार ने अपनी पार्टी छोड़ RJD में शामिल होने का ऐलान किया है।

डॉ. संजीव कुमार शुक्रवार (3 अक्टूबर) दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिसमें लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की और लिखा, “मैं अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ आज दिन के 1 बजे माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के समक्ष RJD की सदस्यता ग्रहण करूंगा।”

डॉ. संजीव कुमार का JDU छोड़कर RJD में शामिल होना चुनाव से पहले JDU के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, RJD को खगड़िया जिले में नई मजबूती मिलने की संभावना है।

राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा थी कि JDU उनके टिकट पर निर्णय कर सकती है। इसके चलते विधायक की नाराज़गी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा था कि परबत्ता में विकास कार्यों में उनकी सरकार के कुछ नेताओं ने बाधा डाली है, और चाहे उन्हें टिकट मिले या न मिले, वे जनता के लिए लड़ते रहेंगे।

डॉ. संजीव कुमार भूमिहार समाज से हैं और परबत्ता क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। जनवरी 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर NDA में वापसी की थी, तब भी उनके रुख को लेकर चर्चा रही। इसके अलावा, विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच में EOU द्वारा पूछताछ के कारण उनका JDU के साथ रिश्ता और तनावपूर्ण हो गया था।

डॉ. संजीव कुमार ने 2020 में JDU के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए RJD उम्मीदवार दिगंबर प्रसाद तिवारी को मात्र 951 वोटों से हराया था। उनके पिता R.N. सिंह भी परबत्ता से चार बार विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले उनका JDU छोड़कर RJD में जाना सियासी समीकरण बदल सकता है। परबत्ता सीट पर सियासी जंग और दिलचस्प होने की संभावना बढ़ गई है, क्योंकि बिहार चुनाव नज़दीक आ रहे हैं और दल बदल की घटनाएं तेज़ हो रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post