Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Dhananjai Gupta Aug 21, 2025 Comments (3) बिजनेस

दिल्ली-NCR और अन्य शहरों से दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाली बसों की बुकिंग 1 सितंबर से शुरू

पटना। दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने त्योहारी सीजन के लिए विशेष बस सेवा की घोषणा की है। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग 1 सितंबर से शुरू होगी, जबकि सेवाएं 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेंगी।


किन शहरों से चलेगी बसें?

त्योहारी सीजन में बिहार के छह बड़े शहरों—पटना, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया—के लिए बस सेवा संचालित होगी। ये बसें दिल्ली-NCR समेत कई शहरों से चलाई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद

  • चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, पानीपत

  • लखनऊ, गोरखपुर, कौशांबी

  • सिलीगुड़ी और कोलकाता


सेवा की अवधि और सुविधाएं

  • बस सेवा 20 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

  • यात्रियों के लिए एसी और डीलक्स बसें उपलब्ध रहेंगी।

  • टिकट की बुकिंग बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है: bsrtc.bihar.gov.in


त्योहारों का शेड्यूल

  • 22 सितंबर – नवरात्र की शुरुआत

  • 2 अक्टूबर – दशहरा

  • 20 अक्टूबर – दिवाली

  • 28 अक्टूबर – छठ का अर्घ्य

इन तिथियों को देखते हुए BSRTC ने लगभग ढाई महीने की विशेष बस सेवा की योजना बनाई है, ताकि प्रवासी बड़ी संख्या में अपने घर लौट सकें।


क्यों खास है यह सेवा?

त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और जो टिकट मिल भी जाता है, उसमें सफर करना आसान नहीं होता। इस स्थिति में BSRTC की ये बसें यात्रियों के लिए ट्रेन का विकल्प साबित हो सकती हैं। हालांकि, प्रवासियों की संख्या को देखते हुए भीड़ पर कितना असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post