Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Chandrakant Singh Sep 05, 2025 Comments (3) राज्य / बिहार

पहले पीएम का, अब बिहार का अपमान? कांग्रेस के "बी से बीड़ी" पोस्ट पर सियासी बवाल, BJP-JDU ने साधा निशाना

पटना। कांग्रेस पार्टी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है। पोस्ट में "बी से बीड़ी और बी से बिहार" का उल्लेख किया गया, जिसके बाद भाजपा और जदयू नेताओं ने कांग्रेस पर पूरे बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी और जेडीयू का तीखा हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि,

"पहले कांग्रेस नेताओं ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी का अपमान किया और अब पूरे बिहार का अपमान कर रहे हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है। जनता वोट की चोट से इसका जवाब देगी।"

वहीं, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी कांग्रेस को घेरा और सोशल मीडिया पर लिखा,

"B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो कांग्रेस के पास नहीं है। B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलती है। कांग्रेस ने बिहार का मजाक उड़ाकर न सिर्फ बिहारवासियों का बल्कि लोकतंत्र और गौरवशाली इतिहास का भी अपमान किया है।"

विवाद की वजह

यह विवाद जीएसटी दरों में हालिया सुधार से जुड़ा है। दरअसल, केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें तंबाकू उत्पादों पर नई जीएसटी दरों का उल्लेख था। पोस्ट में लिखा गया कि "बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं, इसलिए इसे अब पाप नहीं माना जा सकता।"
नई जीएसटी नीति के तहत बीड़ी पर 18% और अन्य तंबाकू उत्पादों (जैसे सिगार और सिगरेट) पर 40% जीएसटी लगाया गया है।

विपक्ष की नाराज़गी

भाजपा और जदयू नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार अपमानजनक बयानबाजी कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post