Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - News Desk Jun 26, 2025 Comments (3) देश विदेश

ISS से बोले शुभांशु: तिरंगे के साथ हूं, यह शुरुआत है भारत के मानव अंतरिक्ष युग की

लखनऊ/अंतरिक्ष:
लखनऊ के रहने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उड़ान भरते हुए बुधवार को वहां से अपना पहला संदेश देशवासियों को भेजा। Axiom Mission 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हुए शुभांशु फिलहाल 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। उनका संदेश देश के लिए गौरव और भावुकता से भरा हुआ था।

शुभांशु ने अंतरिक्ष से भेजे अपने संदेश में कहा,
"नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफ़र है! हम 41 साल बाद फिर अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। यह केवल मेरी यात्रा नहीं, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूँ कि आप सभी इसका हिस्सा बनें। मेरा तिरंगा मेरे कंधों पर है और यह मुझे याद दिलाता है कि मैं पूरे भारत के साथ हूं। जय हिंद! जय भारत!"

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुभांशु को बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक उड़ान को भारत की वैज्ञानिक प्रगति और वैश्विक सहयोग का प्रतीक बताया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा:
"Axiom Mission 4 के मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ऐतिहासिक उपलब्धि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मिशन भारत की वैज्ञानिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

राकेश शर्मा के बाद एक और इतिहास

भारतीय वायुसेना के अनुभवी टेस्ट पायलट शुभांशु अमेरिका के फ्लोरिडा से स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए हैं। वह इस मिशन में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय हैं जो स्पेसएक्स के यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचे हैं। यह 1984 में राकेश शर्मा की उड़ान के बाद भारत के लिए पहली मानव अंतरिक्ष यात्रा है।

भारत के लिए यह मिशन न सिर्फ तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन है, बल्कि आने वाले दिनों में भारतीय मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम "गगनयान" के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post