Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - News Desk Oct 03, 2025 Comments (3) राज्य

झारखंड: अलका तिवारी बनीं राज्य की 8वीं राज्य निर्वाचन आयुक्त, विजयदशमी पर संभाला पदभार

रांची | 2 अक्टूबर 2025
झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य की 8वीं राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी राजधानी रांची के रातू रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में विजयदशमी के पावन अवसर पर संभाली।

गौरतलब है कि इस पद पर इससे पहले उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी कार्यरत थे। डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को पदभार ग्रहण किया था और 13 अगस्त 2024 तक इस पद पर बने रहे। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

अलका तिवारी के नेतृत्व में अब राज्य निर्वाचन आयोग आगामी चुनावों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। माना जा रहा है कि उनकी प्राथमिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post