Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Sapna Aug 20, 2025 Comments (3) राज्य

झारखंड को नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा, हजारों करोड़ से बनेंगी नई सड़कें

झारखंड को बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में कई नई सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसकी जानकारी गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही झारखंड के लोगों को आधुनिक और बेहतर सड़कों की सुविधा मिलेगी। दुबे ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

कहां-कहां होंगी सड़क परियोजनाएं

  • महगामा से एकचारी तक चार लेन की सड़क, अनुमानित लागत ₹1500 करोड़

  • देवघर से हंसडिहा तक चार लेन सड़क, लागत ₹1700 करोड़

  • देवघर से मधुपुर तक चार लेन और बाईपास, लागत ₹2500 करोड़

  • हंसडिहा से म्हारो मोड़ भाया नोनीहाट तक नया नेशनल हाईवे

  • मधुपुर से जामताड़ा भाया मरगोमुंडा तक नया नेशनल हाईवे

  • बाराहाट से कहलगांव तक नया नेशनल हाईवे

  • गोड्डा से ढाकामोड़ तक नया नेशनल हाईवे

इसके अलावा गोड्डा में कझिया रिवर फ्रंट और देवघर में ढ़डवा रिवर फ्रंट विकसित किए जाएंगे।

सांसद निशिकांत दुबे ने जताया आभार

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह परियोजनाएं झारखंड के लिए विकास का नया रास्ता खोलेंगी। उन्होंने कहा कि सड़कें बनने से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post