Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Sapna Sep 11, 2025 Comments (3) मध्य प्रदेश

पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात अपराधी, राइफल लेकर भागा; MP में मचा हड़कंप

छतरपुर, मध्य प्रदेश | 11 सितंबर 2025 – मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुख्यात अपराधी रविंद्र सिंह परिहार, जो पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में रखा गया था, देर रात चार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके साथ ही वह पुलिस की राइफल भी साथ लेकर भाग निकला, जिससे जिले भर में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ फरार?

जानकारी के अनुसार, रविंद्र परिहार को कुछ महीने पहले पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं और उस पर पहले 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार रात लगभग 3 बजे, जब कैदी वार्ड में तैनात चार पुलिसकर्मी गहरी नींद में थे, तब रविंद्र ने उन्हें चकमा देकर वार्ड से बाहर निकल भागा। इस दौरान उसने बाहर से दरवाजे पर कुंडी भी लगा दी ताकि पुलिस उसका पीछा न कर सके। सुबह पुलिस की दूसरी टीम ने दरवाजा तोड़कर भीतर फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला।

पुलिस में मची अफरा-तफरी

घटना का पता चलते ही छतरपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अगम जैन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और एफआईआर दर्ज कर दी। इसके साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार प्रयासरत है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनाम की घोषणा

रविंद्र सिंह परिहार की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब उसकी तलाश में सघन अभियान चला रही है।

सुरक्षा में बड़ी चूक

यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। एक कुख्यात अपराधी का कैदी वार्ड से राइफल लेकर फरार हो जाना प्रशासन की बड़ी चूक मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post