Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Dhananjai Gupta Aug 14, 2025 Comments (3) उत्तर प्रदेश

सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष: यूपी विधानसभा की 24 घंटे की चर्चा पर अखिलेश यादव का तंज

लखनऊ | 14 अगस्त 2025

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर लगातार 24 घंटे की मैराथन चर्चा जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट कर सरकार को घेरा।

सोते मंत्री का वीडियो साझा किया
अखिलेश यादव ने पहले पोस्ट में एक वीडियो साझा किया, जिसमें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चर्चा के दौरान सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने लिखा — "सोती सरकार के सोते मंत्री।"

"सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष"
दूसरे पोस्ट में अखिलेश ने कहा — "सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष! भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वे प्रदेश चलाने में पिछड़ गए हैं।" उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और विधायकों में से कितने लोग पूरे समय उपस्थित रहे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि यह आयोजन सिर्फ इवेंटबाजी है और जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का असली कारण पूछ रही है।

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर नफरत और भेदभाव की राजनीति, अन्याय, भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में प्रदेश में न तो कोई नया बिजली घर बना, न जिला स्तर का अस्पताल। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और एम्बुलेंस सेवा बर्बाद हो चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार ने किसानों और जनता के लिए कई विकास कार्य किए, लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें बर्बाद कर दिया। अखिलेश ने कहा — "भाजपा का एक ही विजन है — जनता को धोखा देना, भ्रष्टाचार करना और समाज में नफरत फैलाना।"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post