Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - sapna Jul 05, 2025 Comments (3) मध्य प्रदेश

विजय नगर में सड़क धंसी, ड्रेनेज रिसाव बना वजह – रहवासियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

इंदौर। विजय नगर क्षेत्र की स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। क्षेत्र में हाल ही में की गई ड्रेनेज लाइन के काम के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया। रहवासियों की सतर्कता के चलते किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मेट्रो प्रोजेक्ट के बैरिकेड्स लगाकर क्षेत्र को घेर दिया और ट्रैफिक को रोक दिया।

रहवासी रितेश ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन डाली गई थी। शुक्रवार सुबह से ही पानी रिसने लगा और दोपहर तक सड़क धंस गई। लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी, लेकिन निगम की टीम लगभग दो घंटे देर से पहुंची

घटिया ड्रेनेज काम को बताया कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में किया गया ड्रेनेज कार्य खराब गुणवत्ता का था, जिससे रिसाव हुआ और सड़क धंस गई। लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई समय पर कार्रवाई नहीं होती।

निगम का जवाब: हादसा बड़ा नहीं

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सड़क करीब 20 साल पुरानी थी और यह कोई बड़ा हादसा नहीं था। मौके पर तुरंत मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही यातायात भी धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

नागरिकों की मांग: दोषियों पर हो कार्रवाई

स्थानीय रहवासियों ने हाल ही में हुए ड्रेनेज कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।


मौसम अपडेट: जुलाई में अब तक नहीं बरसी ढंग से बारिश

जुलाई के पहले पांच दिनों में इंदौर में एक इंच से भी कम बारिश हुई है। शुक्रवार को दिन का तापमान 28°C रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिनभर रिमझिम होती रही और 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

पिछले एक हफ्ते का तापमान और वर्षा:

दिन   दिन का तापमान  रात का तापमानबारिश (मिमी)
27 जून      30.5°C (-3)   22.1°C (-1)    5.6
28 जून      28.4°C (-5)        22.2°C (-1)            1.2
29 जून      28.4°C (-5)   22.2°C (-1)   1.2
30 जून      27.4°C (-5)   23°C (0)   1.4
1 जुलाई      30.4°C (-2)   23.2°C (0)   1.3
2 जुलाई      29.4°C (-3)   23.8°C (+1)   0.4
3 जुलाई       29.1°C (-4)    23.6°C (0)   4.1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post