Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - Sapna Jun 12, 2025 Comments (3) राज्य / गुजरात

विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे पत्नी और बेटी से मिलने, अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का भी निधन

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस त्रासदी में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसी विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। वे लंदन में अपनी बेटी और पत्नी से मिलने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी पहले से ही लंदन में बेटी के पास थीं। अब विजय रूपाणी भी कुछ समय के लिए उनके पास जा रहे थे। लेकिन उनकी यात्रा भयावह हादसे में बदल गई। विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी के निधन की खबर से रूपाणी निवास के आसपास सन्नाटा छा गया।  भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।


अधिकारियों ने क्या बताया?

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने जानकारी दी कि अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 लोग घायल अवस्था में अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। कमिश्नर के अनुसार ये आंकड़े प्राथमिक हैं, अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद दी जाएगी।

पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं

अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि यह व्यवस्था बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में की गई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही तेजी से ऊंचाई खो दी। सबसे पहले वह बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया। इसके बाद विमान पास के अतुल्यम हॉस्टल से भी टकरा गया, जहां वरिष्ठ डॉक्टर निवास करते थे। टक्कर के तुरंत बाद इन इमारतों में आग लग गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

सेना, नगर निगम और मेडिकल टीमें राहत कार्य में दिन-रात जुटी हुई हैं। हादसे की भयावहता और इससे जुड़ी मानवीय पीड़ा ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। अब सबकी नजरें यह जानने पर टिकी हैं कि क्या विजय रूपाणी सुरक्षित हैं या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post