Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - sapna May 24, 2025 Comments (3) महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया 'श्री आर्य चाणक्य नागरी सहकारी पतसंस्था' के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

कोल्हापुर – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में श्री आर्य चाणक्य नागरी सहकारी पतसंस्था के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कई राजनैतिक और सहकारी क्षेत्र के प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने संस्था की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि,

“संस्था ने बीते वर्ष ₹3 करोड़ और इस वर्ष ₹2.90 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वहीं जमाओं में भी बढ़त दर्ज की गई है — जो ₹186 करोड़ से बढ़कर ₹222 करोड़ तक पहुंच गई हैं। संस्था का निवेश भी निरंतर बढ़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि सहकारी संस्थाओं को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना से चलाना चाहिए।

“संस्था का धन जनता का होता है, उसकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। ‘श्री आर्य चाणक्य’ संस्था इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर फडणवीस ने केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहली बार सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को नया जीवन देना है।”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'श्री आर्य चाणक्य' संस्था को अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए भविष्य में उसके ₹500 करोड़ तक की जमा राशि तक पहुँचने की शुभकामनाएँ दीं।

“जिस दिन संस्था की जमाएं ₹500 करोड़ पार करेंगी, उस दिन मैं फिर यहाँ आऊँगा,” उन्होंने विश्वास के साथ कहा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि:

  • मंत्री चंद्रकांत पाटिल

  • सांसद धनंजय महाडिक

  • विधायक अ. राहुल आवाडे

  • संस्था के अध्यक्ष, संचालक मंडल व अन्य गणमान्य नागरिक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post