Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - sapna Jun 07, 2025 Comments (3) राजनीति

NDA ने बनाया बिहार चुनाव का फॉर्मूला: सीट बंटवारा तय, कौन है असली बड़ा भाई? पढ़िए पूरी कहानी!

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

सूत्र बताते हैं कि कुल 243 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक हिस्सेदारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को दी जाएगी, जिसे लगभग 102 से 103 सीटें मिल सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 101 से 102 सीटें और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को 25 से 28 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 6 से 7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 4 से 5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बंटवारे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह फॉर्मूला लगभग अंतिम माना जा रहा है।

एनडीए में छोटे और बड़े सहयोगियों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सीटों का बंटवारा किया गया है। अंतिम घोषणा में मामूली बदलाव संभव हैं।


संभावित सीट बंटवारा (NDA - 243 सीटें)

पार्टी का नाम

अनुमानित सीटें

जनता दल यूनाइटेड (जदयू)

102 - 103

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

101 - 102

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)

25 - 28

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

6 - 7

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

4 - 5


  

2020 विधानसभा चुनाव में NDA का प्रदर्शन

पार्टी का नाम

उम्मीदवारों की संख्या

जीत की संख्या

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

110

74

जनता दल यूनाइटेड (जदयू)

115

43

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)

अकेले लड़ी

1

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

7

4

विकासशील इंसान पार्टी

13

4

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post