Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Blog Image
By - News Desk Sep 06, 2025 Comments (3) महाराष्ट्र

मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने आरोपी अश्वनी को दबोचा, मुंबई पुलिस के हवाले किया

मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अश्वनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले 5 साल से नोएडा के सेक्टर-113 इलाके में रह रहा था।

व्हाट्सएप पर भेजा था धमकी भरा संदेश

अश्वनी ने व्हाट्सएप के जरिए मुंबई पुलिस को संदेश भेजा था कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-जिहाद के 14 आतंकी मुंबई पहुंच चुके हैं और वे 400 किलो RDX का इस्तेमाल कर 34 गाड़ियों में धमाका करने की योजना बना रहे हैं। संदेश में दावा किया गया था कि इस विस्फोट में करीब एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है

पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में गिरफ्तारी

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत नोएडा पुलिस से संपर्क किया। नोएडा की SWAT टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और महज़ 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कई टीमें बनाई गई थीं। छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य अहम साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

मुंबई पुलिस करेगी आगे की जांच

गिरफ्तार अश्वनी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे पूछताछ और विस्तृत जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post